Friday 13 September 2013

101 सितारों से संबंधित लाजवाब वीडियो

[अनोखी और दिलचस्प जानकारी - 3]

Information About 101 Bolywood Stars

हम भारतीय दस्तावेज और रिकॉर्ड संरक्षण के मामले में बहुत पिछड़े और लापरवाह हैं। देश में एक राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय के अलावा कोई जगह नहीं है, जहां भारतीय सिनेमा के इतिहास से संबंधित सामग्रियां उपलब्ध हों।

पिछले सालों में कुछ लेखकों ने 100 सितारों और 100 फिल्मों की अनेक पुस्तकें प्रकाशित की हैं। वे भी काम की हैं, किंतु वे सब लिखित सामग्रियां हैं। सिनेमा जैसे दृश्य माध्यम के लिए लिखित संदर्भ और इतिहास महत्वपूर्ण हो सकता है, किंतु यह पर्याप्त नहीं है। अगर आप 50-60 साल पहले के किसी कलाकार को देखना-समझना हो तो उसके फुटेज और फिल्मों के हिस्से देखने होंगे।

शेमारू के वीडियो बुक में राजकपूर से लेकर रणबीर कपूर और नरगिस से लेकर विद्या बालन तक की फिल्मों की अनेक जानकारियां देती हैं। मैं तो कहूंगा कि 750 मिनट के इस वीडियो बुक को देख कर अनेक किताबों की रचना की जा सकती है।

सिर्फ चार डीवीडी में संग्रहित 101 सितारों से संबंधित सामग्रियां अनमोल खजाने की तरह हैं। इस से किसी भी कलाकार की आरंभिक और मुख्य जानकारियां मिल जाएंगी। अभी तो सिर्फ कलाकारों के जीवन पर यह वीडियो बुक है। अगली कड़ी में गीत-संगीत, निर्देशक आदि के भी संकलन तैयार किए जा सकते हैं। हिंदी फिल्मों के इतिहास से नई पीढ़ी को जोडऩे का यह सुंदर प्रयास है। एक साथ सभी सितारों को साक्षात देखना किसी बड़े अनुभव की तरह है।

The selection of stars - 50 heroes and 51 heroines 
featured in the 4 DVD Pack

1 comment:

  1. हमारे यहाँ से प्रकाशित पुस्तक "सुहाना सफर और ये मौसम हसीं", गीतकार "शंकर शेलेंद्र" की जीवनी व दुर्लभ गीतों का संग्रह प्रकाशित हुआ है। अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें- जीवन प्रभात प्रकाशन, मुम्बई। मो0 : 09769109760, जीवनप्रभातप्रकाशन@याहू.इन

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रियाओं का सदा स्वागत है