Friday 25 October 2013

गायक मन्ना डे : (गायकों का पहला / आखिरी गाना-8)

जन्म : 1 मई, 1919
मृत्यु : 24 अक्टूबर, 2013
Manna Dey : First / Last Song
मन्ना दा अपने सम्पूर्ण और विलक्षण गायन के साथ संगीत प्रेमियों के दिलों पर दशकों तक छाए रहे ! मन्ना दा को निःसंदेह शास्त्रीय संगीत को आमजन तक पहुँचाने के लिए भी याद रखा जाएगा। उनकी आवाज़ की मधुरता न सिर्फ कानों में बल्कि दिल में भी रस घोलती रही है ! तभी तो मोहम्मद रफ़ी साहेब ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था -  "आप लोग मेरे गीत सुनते हैं, लेकिन यदि मुझसे पूछा जाए तो मैं कहूंगा कि मैं मन्ना डे के गीतों को सुनता हूं।"
=====================
मन्ना डे का पहला रिकार्डेड गाना 1942 में प्रदर्शित फ़िल्म- तमन्ना के लिए था, जो उन्होंने अपने चाचा कृष्ण चन्द्र डे के संगीत निर्देशन में सुरैया के साथ गाया था :
'जागो जागो आयी उषा, पक्षी बोले जागो'   
Song - Jago Aayi Usha Panchhi Boley Jago
Singer - Manna Dey & Suraiya
Music - K.C Dey (Krishna Chandra Dey)
======================================

मन्ना दा ने अपने फ़िल्म गायन सफ़र का अंतिम गाना वर्ष 2006 में फ़िल्म- उमर के लिए शमीर टंडन के संगीत निर्देशन में गाया था :
'दुनिया वालों की नहीं कुछ भी खबर'
Song - Duniya waalon Ki Nahi Kuchh Bhee Khabar
Singers -
Manna Dey, Kavita Krishnamurthy, 
Shabaab Sabri, Sonu Nigam;
Music Director - Shamir Tandon;
Lyricist - Shaily Shailendra;
Movie - Umar (2006)

 
======================================
वर्ष 1942 से 2013 तक मन्ना दा के रिकार्डेड गानों की संख्या 4000 के करीब है ! हिंदी गानों के अतिरिक्त उन्होंने 1262 गाने बंगाली में, 35 फिल्मी गीत भोजपुरी में, 13 फिल्मी और 5 गैर फिल्मी गाने पंजाबी में, 2 फ़िल्मी और 4 गैर फिल्मी गाने असमिया में, 7 फिल्मी गाने उड़िया और 1-1 फिल्मी गाना क्रमशः कोंकणी और सिंधी में गाया ! 85 गाने गुजराती फिल्मों में गाये ! 55 फिल्मी और 15 गैर फिल्मी गाने मराठी में गाये ! कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में 2-2 गाने गाये ! 

No comments:

Post a Comment

आपकी प्रतिक्रियाओं का सदा स्वागत है