Friday 1 November 2013

अभिनेत्री रेखा : [नायक/नायिकाओं द्वारा गाये गाने -14]

Actress Rekha as a Singer
'इन आँखों की मस्ती के दीवाने हज़ारों हैं...' लगता है मानो ये पंक्ति जैसे इन्हीं अदाकारा के लिए ही लिखी गयी हैं ! रेखा जो अब 59 साल ही हो चुकी हैं मगर इस उम्र में भी सांवली सलोनी खूबसूरती का पर्याय बनी हुई हैं ! वे फिल्म अभिनेता जेमिनी गणेशन और फिल्म अभिनेत्री पुष्पावली की बेटी हैं और उनका वास्तविक नाम भानुरेखा गणेशन है !

तेलुगू भाषा की फिल्म 'रंगुला रत्नम' में बाल कलाकार के रूप में फ़िल्मी  दुनिया में कदम रखा और हिंदी  फिल्मों में सावन भादों फिल्म में नायिका के रूप में आयीं ! उसके बाद तो उन्होंने इस दुनिया में अपने नाम से एक नया इतिहास ही रच दिया है ! अदाकारी और गायन का उन्हें बहुत शौक रहा है ! अदाकारी का लोहा वे मनवा ही चुकी हैं, गाना उन्होंने सीखा है और आज हम आप को उनकी आवाज़ का जादू सुनाना चाहते हैं ..

यूँ तो आप ने उन्हें उनके इंटरव्यू या स्टेज शो वगेरह में कभी कभार गाते गुनगुनाते सूना ही होगा, मगर यह गीत उन्होंने फिल्म के लिए गाया है ! इस गीत को फिल्म गाईड में रफ़ी साहब भी गा चुके हैं, उस गीत का अलग मूड था और इस गेट को रेखा ने अलग मूड में गाया है ! सुनिये-
दिन ढल जाए हाय रात न जाए
फिल्म - कुड़ियों का है ज़माना [2007]
स्वर - रेखा
===========================================
एक बार इन्होने स्टेज पर भी 
कुछ इस तरह से गुनगुनाया था :
===========================================
 सिमी ग्रेवाल के साथ एक साक्षात्कार में 
उन्होंने उनके अनुरोध पर यह गीत सुनाया :
===========================================

3 comments:

  1. Prakash bhai .. Bahot shukriya .. Rekha ji ke is introduction mein .. kayi cheezein mere liye nayi hain .. Rekha ji Indian film industry ki ek aisi adakara hain ... jinke under itni .. femininity, womanliness, womanhood (Urdu mein ... Naswaniyet) payi jaati hai jo bahot kam mahilaon mein nazar aati hai .. (ye mera khayal hai :)) .. Din Dhal Jaye ..ka aapse maloom hone per .. unki awaz mein sunne ko dil betaab ho gaya.. yahan Youtube ek saal se Govt ne Block ki hui hai ... unblocker ke thru youtube pe search phir download kar ke sun hi liya .. baghair rythm ke .. dilkash background music ke saath ... perfect suron mein ... bahot hi romantic mood mein unse ye geet sun kar .. rooh raazi ho gayi .. gayeki sun kar .. unke talent ko man.na pada... Ye geet mera bahot fav hai .. kuchh din pehle Lafango per upload bhi kiya tha.. waqt mile to suniyega..
    http://lafango.com/safeer2012/media/2402826-din-dhal-jaaye
    Aap to Lafango per 2 saal se nahi aaye :)

    ReplyDelete
  2. सफीर भाई
    रेखा जी ने अपने सजीव अभिनय से करोड़ों लोगों को प्रभावित किया ! लोग आज भी उनकी अदायगी के दीवाने हैं और सुंदरता की तो बात ही क्या करना ! मुझे एक वो वक़्त भी याद आता है जब रेखा जी और अमिताभ बच्चन के अनगिनत दीवाने चाहते थे कि अमिताभ - रेखा एक हो जाएँ :-)
    -
    आपके यहाँ यू टयूब को ब्लाक कर दिया गया ??? बहुत ही अजीब बात है … यकीन नहीं होता ! यू टयूब से हुकूमत को क्या ख़तरा महसूस हो गया … वाह ! हद्द है !
    -
    आपका गाना सुना !
    संगीत के बारे में गलत बोल ही नहीं सकता भाई !
    सच तो ये है कि अगर आप न बताते तो मैं रफ़ी साहेब का गाना ही समझता !
    और क्या कहूं ?
    माशाअल्लाह .... आप खुश नसीब हैं
    ऊपर वाले ने आपको जो सौगात सौंपी है वो गिनती के लोगों को ही नसीब होती है !

    ReplyDelete
  3. Prakash Bhai Rekha ji aur Amitabh Bacchan ji ke ishq ke silsile mein aapne bilkul theek likha ... ye romanvi joda itna dil ko bhata hai .. ke siwaye Jiya Bhaduri ke .. duniya ka har insaan ab bhi chahta hai ke ke ye dono ek ho jayein. :)

    Youtube per ek saal pehle Sweden ke kisi shakhs ne Hazrat Mohammad s.a.w. ke cartoon bana kar upload kar diye the.. sari duniya m muslim community ne protest kiye the .. Pakistan mein to bahot tod phod hui thi ... youtube ne apne rules ke mutabiq wo cartoons remove nahi kiye ... pressure m aakar Govt ne youtube per Pakistan m pabandi laga di .. Kai baar Govt ne jald re open kane ka announce kiya .. lekin Religious parties ki dhamkiyon ke wajah se ab tak open nahi kar saki.

    Mera gana sunne aur itna sarahne ke liye bahot abhot shukriya.

    ReplyDelete

आपकी प्रतिक्रियाओं का सदा स्वागत है